بِسۡمِ اللّٰہِ الرَّحۡمٰنِ الرَّحِیۡمِ
अस्सलाम
अलैकुम दोस्तों
दोस्तों क्या
आपने कभी सोचा है। की जिस अल्लाहो अकबर की सदा हम दिन में कई बार अपनी ज़बान से अदा
करतें हैं। उसकी असल हक़ीक़ी मीनिंग क्या है।
चलिए आज इस
पोस्ट में हम इसी "अल्लाहो अकबर " के असल मीनिंग समझने की कोशिश करतें है।
हालाँकि अल्लाहो अकबर के असल मीनिंग समझना हमारी औक़ात के बहार है। बल्कि हर किसी के
लिए ये नामुमकिन है।
मगर
उससे पहले अगर आप
हमारे वेबसाइट पर नए हो
तो आप से गुज़ारिश
है की हमारे वेबसाइट
को सब्सक्राइब करना न भूले,
और पसंद आने की
सूरत में अपने दोस्त
अहबाब और फॅमिली में
शेयर ज़रूर करे इस
से हमे मज़ीद पोस्ट लिखने का हौसला मिलेगा।
मै मोहम्मद हुसैन खान एक बार
फिर आपका खेमकदम करता
हूँ अपने इस चैनल
इस्लामिक वंडर्स में
Allah Kitna Bada Hai ? | Allah Ho Akbar | अल्लाह कितना बड़ा है ? | Islamic Video | Islamic Wonders
नाज़रीन क्या आपने कभी तसव्वुर किया है जिस रब की हम बढ़ाई बयान करते हुए ये कहते हैं “अल्लाह हो अकबर”, तो उसका असल मतलब क्या है?
#What 'Allahu Akbar' really means
तो नाज़रीन जिस अल्लाह हो अकबर की सदाए हम बुलंद करते हैं। कोशिश करते हैं उसका हक़ीक़ी मतलब जान्ने की।
१)
तो
दोस्तों जिस ज़मीन पर हम रहते हैं, वो हमारे वजूद के मुक़ाबले कई ख़राब गुना बड़ी है। या
यूँ भी समझ सकते हैं की एक बहोत बड़े रेगिस्तान में हमारी हैसियत सिर्फ एक रेत के ज़र्रे
से भी कम हैं।
२)
वही
दूसरी तरफ The Sun के मुक़ाबले ज़मीन की हैसियत ऐसी ही है, जैसे हमारी हैसियत ज़मीन के
रकबे के सामने। यानि सूरज ज़मीन से खरबो गुना बढ़ा है। एक सूरज में खरबो ज़मीने समां सकती
हैं।
३)
वैसे
तो इसके अलावा बहोत से सितारे हैं जो सूरज से भी बहोत ज़्यादा बड़े हैं। मगर हम सिर्फ कुछ ख़ास सितारों का ही ज़िक्र करेंगे।इसके
बाद हम देख रहे इस सितारे का नाम है Arcturus इसके साइज की हम बात करे तो इसमें लाखो
सूरज समां सकते हैं।
४)
इसके
बाद नंबर आता है Regal नामी सितारे का इसका साइज सूरज के साइज से खरबो गुना बड़ा है।
और तकरीबन सूरज से १०० करोड़ किलो मीटर दूर है।
५)
अब
बात करते हैं एक और सितारे की जिसका नाम है Betelgeuse ये सितारा पिछले दिखाए गए सितारे से भी इतना बड़ा
है की रीगल जैसे लाखो करोडो सितारे इस में समां सकते है। यहाँ ज़मीन और सूरज की तो कोई
हैसियत ही नहीं।
६)
नाज़रीन
इसके बाद नज़र करते हैं VY Canis Majoris की तरफ तो ये पिछले सितारे से भी दो गुना बड़ा
है।
७)
अब
देखे इस सितारे को जिसका नाम है UY Scuti जिसका साइज पिछले सितारे से भी दो गुना है।
८)
अब
इसे देखे ये सियाह सितारा जिसका नाम NGC १२७७ है।
ये पिछले सितारे से भी लाखो गुना बड़ा है। जिसके मुक़ाबले सूरज ज़मीन तो क्या उसके
बाद दिखाए गए सब सितारे एक नुक़्ते की मानिंद नज़र आते है।
९)
दोस्तों
अब नंबर आता है TON ६१८ का अगर इसके साइज की हम बात करे तो पिछले सितारे से भी लाखों
गुना बड़ा है। दोस्तों क्या आपका ज़हन ये देख पा रहा है की अल्लाह कितना बड़ा है? मगर
रुकिए अभी और आगे जाना है।
१)
नाज़रीन
अब नंबर आता है Cats Eye Nebula इसका साइज
समझने की लिए मै सिर्फ इतना कहूंगा की अगर आप सारे पिछले सितारों को पानी की बूँद समझे
तो ये समुन्दर है। क्यूंकि
इसका साइज २५० करोड़ ख़रब से भी ज़्यादा है।
नाज़रीन
अब अरब खरब और
करोड़ में हम बात
नहीं कर सकते इसलिए
हम Light Years का सहारा लेंगे।
पहले तो आप ये
समझलें की Light Year किसे
कहते हैं,
दोस्तों क़ायनात
में अगर कोई चीज़ सबसे ज़्यादा तेज़ रफ़्तार से सफर कर सकती है तो वो है रौशनी यानि लाइट
जो सिर्फ एक सेकंड में तीन लाख किलो मीटर का सफर तय कर सकती है। जिसका मतलब है की एक
सेकंड में ज़मीन की सात चक्कर।
और इस रफ़्तार से
हम एक साल में
जितना सफर तय करते
हैं, उसे एक Light
Year की दूरी कहते हैं।
१)
तो
नाज़रीन के बाद नंबर आता है Helix Nebula का जो की इतनी बड़ी है के उसके एक किनारे से
दूसरे किनारे तक पहंचने के लिए हमे तीन साल तक रौशनी की रफ़्तार से सफर करना पड़ेगा यानि
इसका रकबा तीन Light Years पर
मुशतमिल है।
२)
अब
इसे देखें जो Orion Nebula कहलाती है जिसका
रकबा २४ light years पर मुशतमिल है। यानि जिसके
एक छोर से दूसरे छोर तक पहुंचने के लिए हमे रौशनी की रफ़्तार से २४ साल सफर करना पड़ेगा।
३)
इसके
बाद नंबर आता है Omega Centuri का जो की एक सितारों का झुरमुट है। अगर इसके साइज के
बात करे तो ये १५० light years के रकबे में फैला हुआ है।
४)
और
अब जो आपको दिखाने जा रहें हैं उसके तो क्या ही कहने , ये है Small Magellanic
Cloud जो की ७००० light years के रकबे में मुशतमिल है।
५)
दोस्तों
इसके बाद बारी आती है हमारी Milky Way Galaxy की जिसमे ये सब पिछले दिखाए गए सितारे
और उनके झुरमुट मौजूद ह। हमारी ज़मीन और सूरज के अलावा खरबो सितारे या प्लेनेट वगैरा
सब इसी Milky Way Galaxy में है। जिसे हम हिंदी में आकाश गंगा भी कहते हैं। ये इतनी
बड़ी है की जिसके एक छोर से दूसरे छोर तक पहुंचने के लिए हमे रौशनी की रफ़्तार से 100000
साल सफर करना पड़ेगा। दोस्तों
क्या आप समझ रहे हो की Milky Way Galaxy कितनी बड़ी है? यानि हमारे लिए इसका असली साइज
माप पाना तो नामुमकिन है।
दोस्तों
उम्मीद है की अब
आप हमारे असल मक़सद यानि
(अल्लाहो अकबर) को समझ पा
रहे होंगे की अल्लाह कितना
बड़ा है?
लेकिन थोड़ा और रुके नाज़रीन बात अभी भी ख़तम नहीं हुई।
ये Milky Way Galaxy से भी बड़ी कई गैलेक्सी हैं। उनमे से एक का नाम है IC १०११ जिसमे हमारी गैलेक्सी जैसी करोडो गैलेक्सी समां सकती हैं।
और ये सब गैलेक्सी मिल कर एक गैलेक्सियों का झुरमुट बनाते हैं। जिसे हम क्लस्टर कहते हैं , और जिस क्लस्टर में हमारी गैलेक्सी है उसका नाम है Virgo Cluster, और इसमें करीब ४७००० गैलेक्सी है।
इसके अलावा ये जितने क्लस्टर्स होते हैं ये भी आपस में मिलकर एक Super Cluster बनाते हैं। और जिस में हम रहते हैं उसे लोकल सुपर क्लस्टर कहते हैं।जो ऐसे ही सैकड़ों क्लस्टर मिल कर बना है।
अब तो आप बखूब ही अल्लाहो अकबर का मीनिंग समझ रहे होंगे। लेकिन अभी भी मामला ख़त्म नहीं हुआ।
अब बारी आती है हमारे ऑब्ज़र्वेबल यूनिवर्स की जिसे हम ब्रह्माण्ड भी कहते हैं। ऑब्ज़र्वेबल यूनिवर्स इसलिए कहते हैं की हम सिर्फ इतना ही जान पाए हैं इसके आगे क्या है अभी तक इंकेशाफ होना मुमकिन नहीं हो पाया है। तो नज़रें इस ऑब्ज़र्वेबल यूनिवर्स में कम व बेष १ करोड़ ऐसे सुपर क्लस्टर मौजूद है।
जैसा की मैंने पहले कहा की ऑब्ज़र्वेबल यूनिवर्स इसलिए कहते हैं की हम सिर्फ इतना ही जान पाए हैं इसके आगे क्या है अभी तक इंकेशाफ होना मुमकिन नहीं हो पाया है। लेकिन साइंटिस्टों को मानना है की ऐसे और पेरेलल यूनिवर्स क़ायनात में मौजूद है जिसे हम अभी तक जान नहीं पाए हैं।
बस
नाज़रीन यहाँ पर पहुंच
कर हमारी सोच भी ख़त्म
होजाती है। और हम
सिर्फ इतना कहे सकते
हैं की अल्लाह इन
सब से भी बड़ा
है। ऐसी जितने ही
यूनिवर्स होंगे उन सब से
बड़ा हमारा रब है।
उम्मीद है की है की आप अल्लाहो अकबर के मीनिंग समझने के कम से कम करीब तो पहुंच ही गए होंगे अगर पसंद आये तो इसे लिखे व शेयर करना ना भूले। और अगर आप हमारे इस चैनल पर नए हो तो हमारे चैनल को सब्सक्राइब ज़रूर करें।
इंशा
अल्लाह फिर मुलाक़ात होगी
ऐसे ही किसी टॉपिक
में तब तक अपना
और अपने आस पास
के लोगो का भी
ख्याल रख्खे। दुआओं में याद रख्खें
अल्लाह हाफिज.
***END***
इसे भी पढ़े हज़रत उज़ैर अलैहिस्सलाम का हैरत अंगेज़ वाक़िया
इस आर्टिकल को वीडियो की शकल में देखने के लिए नीचे लिंक पर प्रेस करें
Allah ho Akbar
ReplyDeleteAllaho Akbar
ReplyDelete